उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में यूपीवासियों को राज्य सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाओं में राहत की उम्मीद है. वहीं, राज्य सरकार की ओर से भी गुरुवार को ऐसी ही एक घोषणा की गई है. प्रदेश की जनता के लिए इस बीच अच्छी खबर यह आई है कि इस बार बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी. दरअसल, राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ ऑर्डर जारी क र दिया है।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
बीते साल जनवरी में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में एक सीन को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। बीते साल जनवरी में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्मों के संकलन घोस्ट स्टोरीज में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपला के एक सीन पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इस सीन में एक्ट्रेस मिसकैरेज के बाद भ्रूण को खाती हुई नजर आती हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस सीन की कहानी के हिसाब से कोई जरूरत नहीं थी। अगर मेकर्स ये सीन रखना भी चाहते थे तो उन्हें महिलाओं को चेतावनी देनी चाहिए थी।
30 Jul 2021 01:13AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली खेल विश्वविद्यालय अगले साल अप्रैल से 6वीं से 9वीं के छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर सकता है और राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित ‘लुडलो स्पोर्ट्स कैसल’ में संचालन आरंभ करेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि कम उम्र में प्रशिक्षण शुरू करने वाले छात्र 18-19 साल का होने पर ओलंपिक के तैयार हो जाएंगे। फोन पर पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में मल्लेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय की टीमें प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए देश के विभिन्न खेल संस्थानों में जाएंगी।
30 Jul 2021 01:13AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी क्रम में ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के 39 सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की इस बैठक के जरिए बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.
29 Jul 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
एक साल में देश के सभी शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में बहुत मेहनत की है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक साल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार बनाकर बहुत से फैसले लिए गए। हमें यह याद रखना है कि नई शिक्षा नीति ही भविष्य के भारत का आधार तैयार करेगी और तमाम अन्य फैक्टर्स में से सबसे अहम कारण होगी। 21वीं सदी का आज का युवा अपनी व्यवस्था और अपनी दुनिया को अपने ही हिसाब से बनाना चाहता है। ऐसे में उसे एक्सपोजर चाहिए और पुराने बंधनों से मुक्ति चाहिए।
29 Jul 2021 03:59PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



