स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑल इंडिया कोटे के तहत अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट के मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत व कमजोर आय वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि "इस निर्णय से मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में प्रवेश के लिए OBC तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से आने वाले 5,550 छात्र लाभान्वित होंगे। देश में पिछड़े तथा कमजोर आय वर्ग के उत्थान के लिए उन्हें आरक्षण देने को सरकार प्रतिबद्ध है।"
29 Jul 2021 12:13PM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में कोरोना काल के दौरान शिक्षकों ने काफी मेहनत की है. पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर गुरूवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षा नीति पर काफी काम हुआ है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के जरिए नए भविष्य का निर्माण होगा.
29 Jul 2021 12:13PM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'आज महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी से मिलकर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी दूरदर्शिता और अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'
29 Jul 2021 11:32AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में गहमा-गहमी के साथ ही हसी-ठहाकों का माहौल भी देखने को मिला. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह प्रकरण खत्म होने के बाद गुरुवार को सदन के भीतर उस वक्त विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी गूंज उठी जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पर जाकर बैठ गये. विपक्षी सदस्यों ने चुटकी भरे अन्दाज में कहा कि जय वीरू की जोड़ी. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी त्वरित जवाब देते हुये कहा कि जय वीरू की जोड़ी तो ठीक है, लेकिन पहले ये बताइये कि कालिया और सांभा कौन है?
29 Jul 2021 11:21AM,by: Vikash Kumar
सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने गोबर खरीदी केंद्रों से गोबर चोरी का मामला उठाया. मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंसी-ठहाके के बीच सरकार ने माना कि चार गोबर ख़रीदी केंद्रों से गोबर चोरी होने और बहने की शिकायत आई है. आखिर में बात गौठानों के संचालन में पंचायतों के अधिकार के हनन तक पहुंची, जिस पर सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.
29 Jul 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





