पुरानी पेंशन बहाली के लिए सँघर्ष को मजबूती देने के लिए ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड ने जनपद चमोली से शिक्षा विभाग से अवधेश सेमवाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के प्रान्तीय आई टी सेल का दायित्व दिया है जिस के लिए प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व मोर्चे के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
29 Jul 2021 03:53PM,by: Vikash Kumar
भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत /75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसी तारतम्य में प्रथम चरण के जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त से राज्य के 25 आरआरसी और विद्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा एचआईवी, टीबी और रक्तदान जागरूकता गतिविधयों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण का यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता महाविद्यालयों और विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
29 Jul 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
मध्य प्रदेश के खरगोन में फुटबॉल की पूर्व नेशनल प्लेयर और वर्तमान स्पोर्ट्स टीचर ने अपने जीवन से हताश होकर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान दे दी. पुलिस को पूर्व खिलाड़ी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. युवती ने सुसाइड से पहले ऑडियो वायरल किया. एसडीओपी ने कहा कि जांच की जा रही है.
29 Jul 2021 02:45PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओ से संबंधित प्रकरणों पर आज जन सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नव नियुक्त सदस्यगण श्रीमती नीता विश्कर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, सुश्री शशिकांता राठौर के साथ की। पत्नि के साथ नशा कर अश्लील हरकत करना मनोविकृति का सूचक-डॉ नायक
29 Jul 2021 02:38PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पद पर आईपीएस राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ दिल्ली विधानसभा ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसमें गृह मंत्रालय से अस्थाना की नियुक्ति वापस लेने की मांग की गई है. दिल्ली के गृह मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में कहा कि BJP कहना चाहती है कि मोदी सरकार ने अभी तक जितने भी कमिश्नर लगाए, सब नाकारा, निकम्मे थे और 7 साल में पहली बार अच्छा ऑफिसर लाएं हैं.
29 Jul 2021 02:33PM,by: Vikash Kumar
नई शिक्षा नीति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का युवा अब कभी भी अपनी स्ट्रीम में बदलाव कर सकता है। अब उनके आगे यह डर नहीं रहेगा कि यदि उन्होंने कोई एक स्ट्रीम चुन ली तो फिर उसे बदल नहीं पाएंगे। यह डर जब युवाओं के मन से निकलेगा तो उनके मन से तमाम तरह के डर निकलेंगे और वे नए प्रयोग करने तत्पर होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे युवाओं को देश को समर्थ बनाने के लिए पूरी दुनिया के मुकाबले एक कदम आगे बढ़कर सोचना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि बीते एक साल में देश के 1,200 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों ने स्किल इंडिया से जुड़े कोर्सों की शुरुआत की है।
29 Jul 2021 02:33PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का खतरा लगातार मंडरा रहा है. खेल गांव में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें तीन एथलीट भी शामिल हैं. इन ओलंपिक खेलों में एक दिन में दर्ज किए गए ये सबसे ज्यादा मामले हैं. ओलंपिक के आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी है. इसके साथ ही ओलंपिक की शुरुआत से अब तक यहां मिले कोरोना के मामलो की संख्या 193 हो गई है.
29 Jul 2021 02:32PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




