latest

Generic placeholder image

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने अपने सांसदों को जीत का मंत्र दे दिया है और उत्तर प्रदेश में उनकी भूमिका के बारे में भी बता दिया है। भाजपा नेतृत्व ने सांसदों से न केवल गांव-गांव जाकर यात्रा निकालने को कहा, बल्कि इलाके में टीकाकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दो दिवसीय बैठक के पहले दिन के भाजपा ने यूपी के सांसदों को समय पर कोरोना टीकाकरण अभियान पूरा करने और महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के उपाय करने को कहा।

29 Jul 2021 09:01AM,
by: Vikash Kumar