भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन जीत नहीं सकी.आई एम सॉरी।" इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। हार और जीत तो जीवन का हिस्सा है। भारत को आपके योगदान पर बहुत गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।" हार और जीत जीवन का हिस्सा है : पीएम मोदी
27 Jul 2021 06:59AM,by: Anurag patel
सीमा विवाद को लेकर पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मिजोरम के बीच हुई हिंसक झगड़े की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने इस घटना को अमित शाह की नाकामी बताया और कहा कि उनके कारण ही नागरिकों में नफरत और अविश्वास पैदा हो रहा है. साथ ही उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा जताई है.
27 Jul 2021 05:54AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। आज वे करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।'
27 Jul 2021 05:54AM,by: Anurag patel
शास्त्री बाजार में सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपशिष्ट सब्जियों को बाजार में ऐसे ही फेक जाने को लेकर रिपोर्टर विकास खलखो ने अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य से सफाई को लेकर सवाल किए। जिस पर आयुक्त द्वारा शास्त्री बाजार में सफाई को लेकर कोताही को स्वीकार किया, वहीं तुरंत जुर्माना लगाए जाने का आदेश दिया।
27 Jul 2021 05:16AM,by: Vikash Kumar
ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीराबाई चानू को सम्मानित किया है। उन्होंने रेलवे की ओर से उन्हें 2 करोड़ रुपये और प्रमोशन देने की भी घोषणा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "उन्होंने अपने टैलेंट और हार्ड वर्क से करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करने का काम किया है।" बता दें कि मीराबाई चानू के देश लौटने के बाद सम्मान का सिलसिला जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया मीराबाई चानू को सम्मानित
27 Jul 2021 04:49AM,by: Anurag patel
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 38 रनों से हरा दिया था. अब टीम इंडिया की नजरें इस दूसरे मुकाबले को जीत सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी. वहीं श्रीलंका की टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी.
27 Jul 2021 04:49AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








