भारतीय महिला हॉकी टीम को पुल एक के दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5-1 से हराया था। खेल के शुरू होने के कुछ ही देर बाद यानी 12वें मिनट में जर्मनी ने पहला गोल किया और भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस तरह पहला हाफ जर्मनी के नाम रहा। वह भारत से 1-0 से आगे था। वहीं, तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही जर्मनी ने एक और गोल कर भारत को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। जर्मनी की तरफ से यह गोल 35वें मिनट में ऐनी श्रोडर किया। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करने की पूरजोर कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस दौरान भारतीय टीम को कई मौके भी मिले लेकिन उसे भुनाने में भारतीय टीम असफल रही। भारत का सामना बुधवार को ब्रिटेन से होगा।
27 Jul 2021 04:10AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो पहले दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन रे खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी। शूटिंग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने निराश किया।
27 Jul 2021 03:07AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गईं. हालांकि, शरत कमल तीसरे दौरे में पहुंच गए और अब शरत से ही पदक की उम्मीद है. इसके अन्य खेलों में भी भारतीय एथलीट्स ने निराश किया. अब पांचवें दिन सभी को शरत कमल और मनु भाकर से उम्मीदे रहेंगी. आइये जानें टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार (27 जुलाई) को भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम.
27 Jul 2021 02:53AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





