बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म "मिमी" को लेकर फैंस में बेहद क्रेज है। ये फिल्म 30 जुलाई को ऑन लाइन स्ट्रीम प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी। मगर फिल्म को रिलीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है। कृति सेनॉन, पंकज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा स्टारर इस फिल्म को रिलीज से 4 दिन पहले ही ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को तमिल रॉकर्स और टेलिग्राम जैसी पाइरेटेड साइट्स ऑनलाइन लीक कर दिया है। जिससे निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने बढ़ा कदम उठाते हुए अपनी इस फिल्म की रिलीज आज ही कर दी है। इसका ऐलान मेकर्स ने और फिल्म की टीम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से किया है।
27 Jul 2021 10:02AM,by: Vikash Kumar
दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से राहत देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह लगातार बारिश हुई। लेकिन बारिश के साथ ही जलजमाव की समस्या आ गई और इसके परिणामस्वरूप ट्रैफिक जाम हो गया। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें क्योंकि उन्हें कुछ देरी की आशंका है।
विस्तारा ने एक एडवाइजरी पढ़ते हुए ट्वीट किया, "ट्रैवल अपडेट: दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका है। यात्रा करने वाले ग्राहकों को हवाई अड्डे की यात्रा के लिए और समय देने की सलाह दी जाती है।
27 Jul 2021 09:29AM, by: Babuaa Desk
नईदिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने तय किया है कि इस बार हम केवल डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम पद्म अवार्ड्स के लिए भेजेंगे। हम डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के शुक्रगुजार हैं और हम उनका सम्मान करना चाहते हैं, इसलिए इस बार के पद्म अवॉर्ड्स के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के नाम भेजे जाएंगे और यह नाम जनता बताएगी। लोगो के भेजे गए नाम केंद्र सरकार को भेजेंगे।
27 Jul 2021 09:28AM,by: Anurag patel
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने के मामले में मंत्री कवासी लखमा बोले ' नो कमेंट्स' इसके अलावा टीएस सिंहदेव समर्थक विधायक शैलेष पाण्डेय का बयान आया है. उन्होंने कहा मंत्री टीएस सिंहदेव सिंहदेव के साथ जो हुआ जनता सब देख रही है. बता दें कि आज बृहस्पति सिंह मामले में आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए. सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही. उन्होंने सदन में कहा कि मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं. शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है. मैं नहीं समझता हूँ कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता. दरअसल पिछले दिनों विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि महाराजा टीएस सिंहदेव उनकी हत्या कराकर मुख्यमंत्री बनना चाहते है. जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में है. वहीं बृहस्पति सिंह मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जो वक्तव्य दिया है उसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नाराज़गी जताई.
27 Jul 2021 09:13AM,by: Vikash Kumar
बेमेतरा जिले के नवागढ़ भाजपा में खुलकर गुटबाजी दिखी। खाद की किल्लत को लेकर सोमवार को बीजेपी ने प्रदेशभर में धरना किया। इसी दौरान नवागढ़ भाजपा में खुलेआम गुटबाजी देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए। भाजपा में दिखी गुटबाजी, बीजेपी नेता आपस में भिडे
27 Jul 2021 09:09AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बीजेपी संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने सांसदों से साफ कहा कि कोरोना पर जब बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया और दूसरे दलों को भी इसमें आने से रोका, कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है। ऐसे में सांसद जनता और मीडिया को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाए।
27 Jul 2021 09:09AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





