महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘जेईई सेशन 3’ की परीक्षा के लिए महाराष्ट्र राज्य के कैंडिडेट्स को सरकार ने बड़ी राहत दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचने वाले छात्रों को एक और अवसर दिया जाएगा.
25 Jul 2021 01:02AM,by: Vikash Kumar
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के लगातार घटते मामलों को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी ने 26 जुलाई से दिल्ली में और राहतों का एलान किया है. नए आदेशों के मुताबिक 26 जुलाई से दिल्ली में सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने अब सोमवार से शादी समारोहों में 100 मेहमानों के शामिल होने की मंज़ूरी दे दी है.
25 Jul 2021 01:01AM,by: Vikash Kumar
भारतीय रेलवे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी देश बांग्लादेश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 200 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप रविवार को पहुंचाएगा. ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस जीवन रक्षक गैस को देश के बाहर भेजा जा रहा है. झारखंड के टाटानगर से 10 कंटेनर वाली यह ट्रेन रवाना हुई और इसके कल बांग्लादेश के बेनापोल पहुंचने की संभावना है. रेलवे ने बताया कि टाटानगर से 200 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन की खेप लेकर ऑक्सजीन एक्सप्रेस पहली बार बांग्लादेश रवाना हुई. इसके कल सुबह पहुंचने की संभावना है।
25 Jul 2021 01:01AM,by: Vikash Kumar
पंजाब कांग्रेस में विवाद खत्म के बाद राजस्थान कांग्रेस में कलह के बीच अब राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ रही है. कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक, इस महीने के अंत तक राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है. इसके लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव और केंद्रीय नेता ने भी काफ़ी हद तक अपना होम वर्क पूरा कर लिया है. वेणुगोपाल तो राजस्थान के दौरे पर पहुंचकर सीएम अशोक गहलोत से इस मुद्दे पर मंत्रणा भी कर रहे हैं.
25 Jul 2021 01:01AM,by: Vikash Kumar
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने के बाद मीराबाई चानू को पूरे देश से बधाई मिल रहे है। उन्होंने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि "यह एक सपने जैसा था जो सच हो गया। मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी और लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी कि मेरे इस सफर के दौरान उन्होंने मेरे लिए दुआएं की। मैं अपने परिवार को धन्यवाद कहना चाहूंगी विशेषतौर पर मेरी मां का जिन्होंने मेरे लिए काफी त्याग किया और मुझपर विश्वास किया।" चानू ने आगे कहा कि "मुझे सपोर्ट करने के लिए हमारी सरकार का भी विशेष शुक्रिया, खेल मंत्रालय, एसएआई, आईओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे,ओजीक्यू, स्पॉन्सर्स और मेरी मार्केटिंग एजेंसी के मेरे इस सफर में लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं अपने कोच विजय शर्मा सर और स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहूंगी। इन लोगों ने मुझे प्रेरित किया और ट्रेनिंग में मदद की। देश के सभी लोगों और वेटलिफ्टिंग बिरादरी का एक बार फिर बहुत शुक्रिया। जय हिंद।" 'मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी' - मीराबाई चानू
24 Jul 2021 02:01PM,by: Anurag patel
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के झूठे, फर्जी अथवा गलत प्रमाण-पत्रों के आधार पर नियुक्तियां प्राप्त कर लेने वाले शासकीय सेवकों की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के लिए सभी विभागों के नाम परिपत्र जारी किया है।
24 Jul 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
एम्स के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत सितंबर तक कोविड -19 के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकता है, "जहां तक संचरण की श्रृंखला को तोड़ने का सवाल है, यह एक बड़ा बढ़ावा होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जाइडस ने पहले ही परीक्षण कर लिया है और वे आपातकालीन प्राधिकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत बायोटेक का कोवैक्सिन परीक्षण अगस्त या सितंबर तक समाप्त हो जाना चाहिए।"
24 Jul 2021 01:40PM, by: Babuaa Desk
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'कोविड-19 के नए रूप सामने आ रहे हैं, ऐसा लगता है कि हमें शायद टीकों की बूस्टर खुराक की जरूरत है। गुलेरिया ने कहा, "हमारे पास दूसरी पीढ़ी के टीके होंगे जो उनके द्वारा दी जाने वाली प्रतिरक्षा, नए वेरिएंट को कवर करने और बेहतर समग्र प्रभावकारिता के मामले में बेहतर होंगे।"
24 Jul 2021 01:40PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


