राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2025-26 में रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 213 सीटों पर चयन प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से कुल 3509 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से 3050 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में 1602 विद्यार्थी पात्र घोषित किए गए, जबकि निर्धारित कोटे के अनुसार 213 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले के चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से उनकी आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वहीं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ ने भी चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
24 Jun 2026 02:44PM, by: Heera Motwani
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2021 के बहुचर्चित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट हेरोइन जब्ती मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक नामी नाइटक्लब मालिक हरप्रीत सिंह तलवार के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के कोण से जांच कर रही ईडी को नाइटक्लब मालिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स सिंडिकेट से संबंध होने के सुराग मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में पांच जगहों पर तलाशी ली। ये जगहें नाइट क्लब के मालिक हरप्रीत सिंह तलवार और उनके साथियों से जुड़ी थीं। यह कार्रवाई 2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर ज़ब्त की गई 2,988 किलोग्राम हेरोइन की खेप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।
24 Jun 2026 12:27PM,by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार पर एक गंभीर राजनीतिक आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि खड़गे के परिवार द्वारा संचालित एक पारिवारिक ट्रस्ट ने एक गरीब व्यक्ति की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया यानी उसे 'हड़प' लिया है। बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आलाकमान को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे दलितों और गरीबों के हक पर डाका बताया है।
24 Jun 2026 12:27PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश में सुशासन की दिशा में बड़ा सुधार- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी खरीदी की राशि सीधे खातों में मिलेगी महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी खरीदी की केंद्रीकृत खरीदी व्यवस्था समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम प्रधानमंत्री के सुशासन की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं हमारी सरकार-मंत्री श्रीमती राजवाड़े
24 Jun 2026 12:16PM,by: Babuaa Desk
ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार (जनाजे) में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है। मध्य-पूर्व (Middle East) के बदलते राजनीतिक समीकरणों और वैश्विक कूटनीति के बीच ईरान द्वारा भारत को भेजा गया यह न्योता बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक व रणनीतिक संबंध रहे हैं, ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के दुखद घटनाक्रम में पीएम मोदी को मिला यह आमंत्रण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रगाढ़ता को दर्शाता है, जिस पर दुनिया भर के नीति विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं।
24 Jun 2026 11:57AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को पूरी तरह 'फर्जी' और एडिटेड (Fake) बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फॉरेंसिक लैब मालिकों पर दबाव बनाकर और उन्हें डरा-धमकाकर अपनी मर्जी की रिपोर्ट तैयार करवाई है। उन्होंने साफ कहा कि विरोधी दल उनकी राजनीतिक छवि को बिगाड़ने और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई है।
24 Jun 2026 11:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





