छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि "आम लोगों के लिए जरूरी हर चीज केंद्र सरकार के लिए एक 'रेवड़ी' (मुफ्त) लगती है"। बघेल ने कहा, "यही कारण है कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 1000 से अधिक ट्रेनों को बंद कर दिया है, जो परिवहन का सबसे सस्ता साधन था।" विशेष रूप से, छत्तीसगढ़ से आने वाली या गुजरने वाली 58 ट्रेनों को रेलवे ने पिछले सप्ताह रद्द कर दिया था।
03 Sep 2022 08:21AM,by: Babuaa Desk
उक्त दो मंजिला कार्यालय के भूतल एवम् प्रथम तल में स्थित 18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कलेक्टर कार्यालय का लोकार्पण
03 Sep 2022 08:15AM,by: Imran Khan
शनिवार से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक-राजनीतिक मानचित्र में 31 जिले हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो नये जिलों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसमें 30वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ दो जिलों का क्षेत्र मिलाकर बन रहा है। इससे रायगढ़ और बलौदा बाजार-भाटापारा जिलों का भूगोल बदल रहा है। वहीं राजनांदगांव जिले से अलग होकर प्रदेश का 31वां जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अस्तित्व में आया।
03 Sep 2022 07:54AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री बघेल आज, 3 सितम्बर को नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वासियों को 540 करोड़ 32 लाख 98 हजार रुपये की लागत के 46 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 28 करोड़ 3 लाख 1 हजार रुपए की लागत से निर्मित 20 कार्यों का लोकार्पण एवं 512 करोड़ 29 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 26 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
03 Sep 2022 07:33AM,by: Imran Khan
मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में जयपुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश में रह रही अपनी पत्नी के पास जाना चाहता था। नागेश की पत्नी विदेश में नर्स है।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
बैंक में बंधक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में सीबीआई की देहरादून शाखा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जमीन गाजियाबाद में है और इसे आगरा की सूर्यनगर शाखा में बंधक रखा गया था। ग्राहक को धोखे में रखकर मालिकों ने इस जमीन को बेच डाला।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
एशिया कप 2022 में सुपर चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में भारत ने पांच विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत हासिल की है और यह टीम पूरी तरह लय में आ चुकी है। ऐसे में भारत के लिए दूसरा मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान को दूसरी बार पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








