पिछले 20 -25 सालों में दुनिया बहुत बदल गई। युद्ध जनित विनाश और विध्वंस के स्थापित आर्थिक और राजनीतिक परिणामों के अलावा भी नए-नए दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इराक और अफगानिस्तान की बर्बादी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं जहां पर्याप्त आर्थिक संसाधन होने के बावजूद जनता को बेतहाशा संकट झेलने पड़े हैं।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
गुजरात में सत्तासीन भाजपा के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि और मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। ओडेदरा करीब के ही शिशाली गांव के रहने वाले है।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शुक्रवार देर रात सिंगापुर एयरलाइंस से अपने देश लौट आए हैं। 73 साल के राजपक्षे करीब 7 हफ्ते बाद बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए श्रीलंका लौटे हैं। कोलंबों बंदरानाइक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
03 Sep 2022 03:20AM,by: Imran Khan
ओडिशा के कटक में एक स्पेशल पॉक्सो जस्टिस सुभाष कुमार बिहारी शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 49 साल के जस्टिस सुभाष का शव पंखे से लटका मिला। कटक शहर के जोन-3 के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) तापस प्रधान ने बताया कि जस्टिस के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि उनकी उसकी गर्दन पर जो पाए गए हैं, वो अक्सर जो फांसी के कारण होते हैं।
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट का पता चला है। जानकारी के मुताबिक यहां एक शख्स मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। वो हाल ही में पश्चिमी अफ्रीका की यात्रा कर ब्रिटेन लौटा था। ब्रिटेन के हेल्थ एक्सपर्ट ने इसकी पुष्टि की है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक शुरुआती जीनोमिक सीक्वेसिंग से यह पता चला है कि इस व्यक्ति के अंदर मंकीपॉक्स संक्रमण का मौजूदा वायरस नहीं है, बल्कि इस उसके अंदर वायरस का नया स्ट्रेन मिला है, जो बेहद खतरनाक है। ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए वैरिएंट की पहचान
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
जर्मन एविएशन कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइन ने पायलटों की एक दिन की हड़ताल के चलते दुनियाभर में अपनी 800 उड़ानें रद्द कर दीं। इसमें दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख की दो उड़ानें भी शामिल हैं। शुक्रवार को उड़ानें रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर 700 यात्री फंस गए। इन यात्रियों और उनके रिश्तेदारों ने हवाईअड्डे पर हंगामा किया। बाद में यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









