फिनटेक कंपनियों की ओर से कर्ज के नाम पर चल रहे गोरखधंधा पर लगाम कसने की कवायद के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने फाइनल दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक डिजिटल लेंडिंग प्लेटफार्म सीधा ग्राहक के खाते में लोन की राशि क्रेडिट करेंगे। वे इसके लिए किसी थर्ड पार्टी के प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी लेंडिंग सर्विस प्रोवाइडर की ओर से होती है तो भी लोन देने वाली रेगुलेटेड एंटिटी यानी एनबीएफसी कंपनी की जिम्मेदारी होगी।
03 Sep 2022 01:26AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक तरफ पार्टी के भीतर कुछ नेता सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ अगले अध्यक्ष के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. गांधी परिवार के बाहर के नेताओं में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, लेकिन एबीपी न्यूज को पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी की पसंद देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं तो वहीं राहुल गांधी चाहते हैं कि राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की कमान संभालें.
03 Sep 2022 01:26AM,by: Imran Khan
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने अमेरिकी और जापानी समकक्षों के साथ बैठक के बाद कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपना सातवां परमाणु परीक्षण करता है तो अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान संयुक्त रूप से जवाब देंगे। किम सुंग-हान ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ हमारे तीन देश इस तरह से सहयोग को अधिकतम करेंगे कि [उत्तर कोरिया] यह महसूस करे कि यह स्पष्ट रूप से गलत विकल्प था।"
02 Sep 2022 11:10AM,by: Babuaa Desk
भारतीय शटलर एचएस प्रणय जापान ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से हार गए। विश्व चैंपियनशिप 2022 के कांस्य पदक विजेता ने प्रणय को एक घंटे 21 मिनट में 21-17, 15-21, 22-20 से हराया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। इससे पहले भारत के किदांबी श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।
02 Sep 2022 11:08AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







