दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद एम्स (दिल्ली) की नर्स यूनियन के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली। यूनियन के एक प्रतिनिधि ने कहा, "हम दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हैं। हमें कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।" हाईकोर्ट ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया था।
27 Apr 2022 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के फैसले पर रोक लगाने के साथ ही अनुच्छेद-370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए सभी अवैध कानूनों पर भी रोक लगाएगा। उन्होंने कहा, "एक राज्य के कानूनी और संवैधानिक विशेष दर्जे को छीनकर उसे दो हिस्सों में बांटकर अधिकारविहीन कर दिया गया है।"
27 Apr 2022 03:31AM,by: Naveen kumar sahu
प.बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए वॉटर कैनन के इस्तेमाल के बाद बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि, "यह तानाशाही सरकार है, ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारे संवैधानिक अधिकार हमसे छीने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम शांतिपूर्वक आए और विरोध प्रदर्शन किया, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।"
27 Apr 2022 03:31AM,by: Naveen kumar sahu
चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने बताया कि चीन में बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है लेकिन संक्रमण का अन्य लोगों में फैलने का खतरा कम है। हेनान प्रांत के एक 4-वर्षीय लड़के में बुखार और अन्य लक्षणों के सामने आने के बाद उसमें इस वेरिएंट की पुष्टि हुई।
27 Apr 2022 03:30AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

