कोविड टीकाकरण न करवाने को लेकर ऑस्ट्रेलियन ओपन न खेल पाने वाले विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन में टीकाकरण अनिवार्य न होने के चलते इस प्रतियोगिता में खेल सकेंगे। ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन के मुताबिक, टीकाकरण के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा लेकिन यह प्रतियोगिता में भाग लेने की शर्त नहीं होगी।
27 Apr 2022 03:30AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्र ने कल एलान किया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने बच्चों के लिए कोविड की 3 वैक्सीन को 'आपातकालीन इस्तेमाल' की मंज़ूरी दी है। कोवैक्सीन को 6-12 आयुवर्ग के बच्चों के लिए जबकि कॉर्बेवैक्स को 5-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मंज़ूरी मिली है। ZyCoV-D को 12+ साल के बच्चों के लिए मंज़ूरी मिली है। बच्चों के लिए कौन-कौन सी कोविड वैक्सीन को मिली मंज़ूरी? जाने...
27 Apr 2022 03:30AM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और पूर्व सैन्य अधिकारी समेत अन्य याचिकाओं पर होगी सुनवाई।
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
श्रीलंका में राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर मुख्य समुद्री तट पर डटे प्रदर्शनकारियों ने अब अपना विरोध-प्रदर्शन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय तक बढ़ा दिया है क्योंकि उन्होंने राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की मांग तेज कर दी है। श्रीलंका संकट: सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि इस साल श्रीलंका में गरीबी बढ़ेगी। इसके साथ ही विश्व निकाय ने श्रीलंका से भारी कर्ज में कटौती, राजकोषीय घाटे को कम करने और गरीबों तथा कमजोरों को राहत देने की अपील की। विश्व बैंक ने कहा, श्रीलंका में करीब 11.7 प्रतिशत लोग प्रतिदिन 3.20 डॉलर (1,069 श्रीलंकाई रुपये) से कम कमाते हैं। यह निम्न-मध्यम आय के देशों में गरीबी रेखा है। यह संख्या 2019 के मुकाबले 9.2 प्रतिशत अधिक है। गरीबी बढ़ने की एक वजह यह भी है कि सरकार का समृद्धि कार्यक्रम पर्याप्त नहीं था। महामारी के चलते श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था 2020 में करीब 3.6 प्रतिशत घटी। श्रीलंका में इस साल बढ़ेगी गरीबी, विश्व बैंक की चेतावनी
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
अमेरिका में लोकतंत्र समर्थक बुद्धिजीवियों, नेताओं, पत्रकारों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के समूह ने पाकिस्तान की नई सरकार से जातीय व धार्मिक संघर्षों को खत्म करने में भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, इससे रचनात्मक भूमिका निभाने में काफी मदद मिलेगी।
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







