दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी मिली है, वहीँ जवानों को इस मुठभेड़ में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। दंतेवाड़ा एसपी पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गोंदेरस के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस पार्टी और डीआरजी के जवान निकले थे। इस दौरान वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे की है। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी यहाँ से भाग खड़े हुए। जिसके बाद जवानों की टुकड़ी ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए है।
18 Dec 2021 09:42AM,by: Naveen kumar sahu
गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने सम्बोधन में कहा कि जब समय बचता है सुविधा बचती है संसाधनों का सही इस्तेमाल बचता है तो सामर्थ्य बढ़ता है और फिर समृद्धि अपने आप आती है। आज डबल इंजन की सरकार में यूपी का बढ़ता सामर्थ्य हम सभी देख रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लेकर एयपोर्ट्स तक सभी प्रोजेक्ट जनसेवा के लिए समर्पित हो चुके हैं। सामर्थ्य बढ़ता है तो समृद्धि अपने आप आती है- पीएम
18 Dec 2021 09:09AM,by: Naveen kumar sahu
भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में तीन साल पूरे कर लिए। इसकी पूर्व संध्या पर, उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों और आगे की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने हिंदुतावादी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी और राज्य सरकार द्वारा दी गई खनन मंजूरी पर भी टिप्पणी की। 'बीजेपी की विचारधारा आयातित है...': भूपेश बघेल
18 Dec 2021 08:59AM,by: Babuaa Desk
कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर चिंता के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश को फिर से शेड्यूल कर दिया है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 10 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
18 Dec 2021 08:29AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

