राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष पूर्व जज अरुण मिश्रा ने कहा है कि सभ्य समाज में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा फर्ज़ी एनकाउंटर के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम यह आरोप नहीं लगा सकते कि...सभी एनकाउंटर फर्ज़ी हैं...अगर हम पाते हैं कि कुछ आरोप सही हैं, तो मुआवज़े का भुगतान करने का निर्देश...दे रहे हैं।" सभ्य समाज में फर्ज़ी एनकाउंटर के लिए कोई जगह नहीं: अरुण मिश्रा
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाज़ने के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस गर्मजोशी भरे कदम से अभिभूत हूं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने इस पड़ोसी मुल्क से एक निकटवर्ती मित्र की तरह बर्ताव करेगा और उसकी विकास यात्रा में हरसंभव मदद जारी रखेगा।
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा के बाद कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत 101% सुनिश्चित है। उन्होंने आगे कहा, "सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।" सिंह ने नवंबर में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 'पंजाब लोक कांग्रेस' का गठन किया था।
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के बयान की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "समझ से परे है कि कोई इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकता है...इसका बचाव नहीं किया जा सकता।" उन्होंने लिखा, "रेप जघन्य अपराध है...बात खत्म।"
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री कार्यालय की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त के शामिल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "चुनाव आयोग को स्वतंत्र होना चाहिए, वे चुनाव आयुक्त को कैसे बुला सकते हैं?" उन्होंने कहा, "पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, हम कैसे मान लें कि निष्पक्ष चुनाव होंगे और हमें न्याय मिलेगा?"
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
ऐशेज़ 2021-22 के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 8 अंक काटे गए हैं। आईसीसी ने पिछले शनिवार को इंग्लैंड के 5 डब्ल्यूटीसी अंक काटने की घोषणा की थी लेकिन बाद में पाया गया कि इंग्लैंड निर्धारित समय से 8 ओवर पीछे था जिसके कारण उसके 3 अतिरिक्त अंक काटे गए।
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के दौरान होगी। बकौल गांगुली, "पिछले काफी समय से श्रेयस का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 से अधिक का औसत है...खुशी हुई कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।"
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





