दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप प्रदर्शनी टूर्नामेंट मुकाबले में ब्रिेटेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए मैच में ब्रिटिश खिलाड़ी ने नडाल को 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। इस जीत साथ एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए। खिताबी मुकाबले में एंडी मरे का उनका सामना रूस के एंड्री रुबलेव से होगा। मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंच एंडी मरे
18 Dec 2021 07:29AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। वह लगभग सवा घंटे शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री लगभग एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। शाहजहांपुर : आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
18 Dec 2021 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
आकाशवाणी, दूरदर्शन जैसे माध्यमो को सरकार के नियंत्रण में रहकर बोलने दिखाने के कार्यक्रम को अस्सी औऱ अब के दशक में देश देख सुन चुका था और अब फिर से देख सुन रहा हैं। अंग्रेजों के द्वारा विभाजन करो और राज करो का फार्मूला जिन्हें लगाना है वे सफल हो रहे है लेकिन दुख की बात है कि लोकतंत्र का चौथा खम्बा सत्तारूढ़ दलो के रंग में रंगते जा रहा है। इसका फायदा भले ही राजनैतिक दलों को मिल रहा है लेकिन नुकसान आम जनता को हो रहा है। किसी जमाने मे पत्रकारिता भी चिकित्सा के समान मानव सेवा हुआ करती थी। आम जनता के हित औऱ मनोरंजन के मुद्दे पाठकों को संतोष देते थे। जब किसी मिशन में व्यवसायिकता अपने पांव मजबूत करने लगती है तो निःस्वार्थ शब्द से निः विलोपित होने लगता है। चिकित्सा में व्यवसायीकरण ने अपना आधिपत्य जमा लिया है मानव सेवा की भावना अब कम हो गयी है । मल्टीप्लेक्स अस्पतालों के आने से चिकित्सा व्यवस्था अब शानदार व्यवसाय बन गया है। मरीज अब मुर्गे में बदल गया है।कितना काटा जा सकता है ये मायने रखता है। इलेक्ट्रॉनिक औऱ प्रिंट मीडिया का भी व्यवसायीकरण हो गया है। आजकल मीडिया हाउस हुआ करते है । ये समाज सेवा के लिए आये है ये कहना कठिन से हो चला है। जब हित मानव सेवा से परे जाकर लाभ हानि के बेलेंस शीट में परिवर्तित हो जाये तो स्वार्थ प्रथम हो जाता है। क्या कवि भी किसी मीडिया हाउस की संपत्ति होते है?
18 Dec 2021 06:03AM,by: Naveen kumar sahu
पटना (बिहार) की विशेष एनआईए कोर्ट ने 2018 महाबोधि मंदिर विस्फोट मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास और 5 अन्य को 10-10 साल की जेल की सज़ा सुनाई। गौरतलब है कि 19 जनवरी 2018 को बोधगया में हुए धमाके में कुल नौ लोग आरोपी थे जिनमें से 8 आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा कि, "एनपीए वसूली में केवल बैंको की विफलता को आधार मानकर बैंको के निजीकरण के प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है।" उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी वित्त मंत्री जी से मार्मिक अपील है कि इससे प्रभावित सभी वर्गों से विस्तृत वार्ता के बाद ही बैंकिंग कानून संशोधन अधिनियम, 2021 पर विचार किया जाए।"
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 18 साल की उम्र में लड़कियां वोट दे सकती हैं और सांसद-विधायक, प्रधानमंत्री चुन सकती हैं, बिजनेस स्टार्ट कर सकती हैं, तो शादी क्यों नहीं कर सकतीं? उन्होंने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों के लिए लड़का-लड़की को 18-साल की उम्र में वयस्क माना जाता है तो शादी अलग क्यों है?
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




