प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 दिसंबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे.आज 13 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्रीमोदी काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद करीब 339 करोड़ रुपये की लागत से बने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
13 Dec 2021 02:04AM,by: Imran Khan
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि विराट कोहली कप्तानी के दबाव के बिना वाइट बॉल क्रिकेट में और ज़्यादा खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है जो रोल टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का है वही कोहली का अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में होगा...मुझे यकीन है कि वह भारत को गौरवान्वित करना जारी रखेंगे।
13 Dec 2021 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले वीडियो बनाने वाले जो के मोबाइल को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया है। जो अपने दोस्तों के साथ कट्टेरी गया था और 'उत्सुकतावश' वीडियो बनाया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि वे घने जंगल में क्यों गए थे।
13 Dec 2021 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण की तेज़ रफ्तार के कारण कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का अर्थव्यवस्था पर कम गंभीर असर देखने को मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि ओमीक्रॉन से वैश्विक रिकवरी के लिए नया जोखिम पैदा हो सकता है। मंत्रालय ने लोगों से कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
13 Dec 2021 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई व केकेआर ने ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विजय हज़ारे ट्रॉफी मैच में शतक जड़ने के बाद अभिनेता 'रजनीकांत स्टाइल' में जश्न मनाते दिख रहे हैं। केकेआर ने लिखा, "क्या आप वेंकटेश अय्यर...के जश्न को डिकोड कर सकते हैं?" एक फैन ने लिखा, "आज रजनीकांत का जन्मदिन है...वह अपना शतक...उन्हें समर्पित कर रहे हैं।"
13 Dec 2021 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह कठिन होगा क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में नहीं हैं।" संजय बांगड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर के हालिया प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर रखना भी मुश्किल होगा।
13 Dec 2021 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस ने रविवार को गोवा में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव पूर्व वादे पर तंज कसा, जिसके तहत ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने सत्ता में आने पर राज्य में महिलाओं को हर महीने सीधे नकद हस्तांतरण का वादा किया। इस योजना का शीर्षक 'गृह लक्ष्मी' था और अगले साल राज्य विधानसभा चुनावों के लिए टीएमसी द्वारा शनिवार को इसकी घोषणा की गई थी।
12 Dec 2021 04:34PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






