रायपुर। अभी-अभी पुलिस महकमें से बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएस अशोक जुनेजा अब छत्तीसगढ़ के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी ) की कमान संभालेंगे। बता दें कि आईपीएस अशोक जुनेजा 89 बैच के अधिकारी है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में शीर्ष लेवल पर बड़ी सर्जरी के संकेत पहले ही टीआरपी ने दे दिए थे। अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी
11 Nov 2021 11:50AM,by: Imran Khan
भाठागांव में नए बस टर्मिनल के अगस्त में हुए लोकार्पण के बाद पंडरी स्टैंड से बस ऑपरेटरों की शिफ्टिंग और शहर में बसों के घुसने पर रोक की नई तारीख 15 नवंबर आई है। प्रशासन ने नए टर्मिनल से एक-एक कर 32 बसें जगदलपुर रूट पर पचपेड़ीनाका तक तथा 33 बसें भिलाई रूट पर टाटीबंध की ओर रवाना की थी, ताकि टर्मिनल से बसों के शहर से बाहर निकलने में आने वाली दिक्कतों को चेक किया जा सके। दोनों ही सड़कों से बसें बिना किसी बाधा के औसतन 30-30 मिनट में टर्मिनल में लौटने लगीं। इस आधार पर ट्रायल सफल करार दिया गया।
11 Nov 2021 11:34AM,by: Naveen kumar sahu
राकांपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को 'मानहानिकारक और झूठे आरोपों' के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। खान ने फडणवीस के बयान के कारण 'मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और आर्थिक नुकसान' के लिए 5 करोड़ रुपये की भी मांग की है।
11 Nov 2021 10:57AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1970 के दशक में पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से प्रवास करने वाले बंगाली हिंदुओं के पुनर्वास का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वास योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो कि गांव भैंसया, तहसील रसूलाबाद और जिला कानपुर देहात में पुनर्वास विभाग के नाम पर उपलब्ध 121.41 हेक्टेयर भूमि पर है।
11 Nov 2021 10:57AM,by: Naveen kumar sahu
राफेल सौदे को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस मामले को हमारे नेता राहुल गांधी लगातार उठाते रहे हैं। आज यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन गया है। दूसरे देशों में इस मामलें में लगातार कार्रवाई हो रही है। बघेल ने सवाल किया कि क्या कारण है कि भारत सरकार चुप्पी साधे बैठी है? बुधवार को रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा का नारा लगाने वाले चुप्पी साधे बैठे हैं। मेहनतकशों का पैसा दलाली में जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
11 Nov 2021 10:38AM, by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के एक जिले ने उन लोगों के लिए सख्त कोविड टीकाकरण नियम जारी किए हैं, जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। राज्य के औरंगाबाद जिले में, अधिकारियों ने राशन की दुकानों और ईंधन पंपों को उन लोगों को किराने का सामान, पेट्रोल और डिसेल बेचने के लिए कहा है, जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ली है।
11 Nov 2021 10:38AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




