भिलाई के सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे तो उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क से लोगों का दिल जीत लिया । मुख्यमंत्री का फुट वर्क मोशन ऐसा था जिससे वह मंजे हुए खिलाड़ी लग रहे थे। ऐसा लग रहा था कि किसी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है और किसी अच्छे खिलाड़ी को गोल करने का अवसर दिया गया है और वह इस अवसर का पूरी तरह लाभ उठाकर शानदार शॉट खेलता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मिले, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना हमने तैयार की है। बीते 3 सालों में अनेक खेल स्टेडियम का लोकार्पण हमने किया है। इससे निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों को बहुत सुविधा मिल रही है। भिलाई खिलाड़ियों का हब रहा है यहां लगातार खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में हम कृत संकल्प हैं। सुंदर फ्लडलाइट स्टेडियम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान फुटबाल खिलाड़ियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि आप लोगों के खेलने के लिए और प्रैक्टिस के लिए यह मैदान शानदार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 71 लाख रुपए की लागत से यह फुटबॉल स्टेडियम बनाया गया है । लोकार्पण के मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भिलाई में खेल अधोसंरचना एवं इसी तरह की अन्य अधोसंरचना के विकास करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह फुटबॉल स्टेडियम इसका अनुपम उदाहरण है भिलाई की खेल प्रतिभाओं को इससे पूरा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिले में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए आपने बहुत अच्छा कार्य किया है फुटबॉल ग्राउण्ड में दिखा मुख्यमंत्री का शानदार फुटवर्क
11 Nov 2021 03:16AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को नज़रंदाज़ कर रहे हैं और इस मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व के रणनीतिकारों पर अविश्वास कर रहे हैं, तभी तो राफेल सौदे पर बेतुकी बयानबाजी करके बढ़-चढ़कर शेखी मार रहे हैं।
11 Nov 2021 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






