latest

Generic placeholder image

रायपुर पुलिस ने बुधवार की रात अलग - अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई किया है। सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वाले 54 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम स्थानों पर शराब पीने और शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वालों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ थाना गोलबाजार में 1, थाना गुढ़ियारी में 2 , थाना खमतराई में 5 , थाना मौदहापारा में 2 , थाना धरसींवा में 3 थाना पंडरी में 3 , थाना सिविल लाईन में 6 , थाना मुजगहन से 2 , थाना कोतवाली में 3 , थाना गंज में 3 व्यक्तियों , पुरानीबस्ती थाना में 4 , थाना उरला में 6 और कई अलग थानों समेत कुल 54 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

11 Nov 2021 07:28AM,
by: Naveen kumar sahu