तिल्दा

Generic placeholder image

शिविर का उद्घाटन प्रदेश के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी व पंडित मिश्र के सुपुत्र श्री गणेश शंकर मिश्रा जी ने किया , इस एक दिवसीय शिविर में सामान्य स्वास्थ जांच जैसे सर्दी खासी कमजोरी तथा बदन दर्द के अलावा शुगर, रक्तचाप व नेत्र सम्बंदित समस्ये हेतु विशिष्ठ चिकित्सको द्वारा जांच कर दवाई वितरित किया गया । इस अवसर पर 150 से अधिक ग्रामीणों को तो लाभ हुआ ही साथ ही पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से लगभग 500 से अधिक मवेशियों का टीका उपचार आदि किया गया । इस अवसर पर डॉ अनुपमा धनंजय , डॉ राधिका वर्मा, डॉ ललित कुमार साहू व डॉ बी पी यादव व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा समेत पंडित मिश्रा के परिजन बड़ी मात्रा में उपस्तिथ थे । पंडित लखन लाल मिश्र ने गांधी जी के आह्वान पर 15 दिसबंर 1945 को ब्रिटिश दरोगा के पद को त्याग कर स्वतंत्रा संग्राम में छलांग लगा दी । मुरा के धरा पर जन्मे पंडित मिश्र ने अपने शेष जीवन हेतु मुरा को ही अपनी कर्म भूमि बनाकर कृषक आंदोलन को सशस्क्त किया एवं क्षेत्र की कृषि यवस्था को सृदृढ़ करते हुए समाजिक प्रतिष्ठा अर्जित की । उलेखनीय है कि पंडित मिश्र की सोलहवीं पुण्यतिथि 16 मार्च 1999 को अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण जी शुक्ल जी ने मुरा में उनको समर्पित शिलालेख का अनावरण किया था , तत्पश्चात सन 2000 से प्रतिवर्ष ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा जांच शिविर उनके परिवार द्वारा आयोजित कराये जाते रहे है। सन 2005 में तत्कालीन राज्यपाल श्री के एम सेठ एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पंडित मिश्र की 22वी पुण्यतिथि पर सपत्नीक मुरा आकर उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया था । मुरा की धरती पँ मिश्र की गौरवशाली गाथा की 100 से भी अधिक वर्षो से साक्षी है।

17 Mar 2021 08:57AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) की प्रथम विस्तारित बैठक दिनांक 10 मार्च को कांग्रेस भवन, गांधी मैदान रायपुर में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी द्वारा मुझे जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कोषाध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पीसीसी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी, प्रदेशअध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । उपाध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन जी, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला जी, प्रभारी महामंत्री रवि घोष जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी, पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू जी, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक जी, विधायक धनेंद्र साहू जी, विधायक सत्यनारायण शर्मा जी, विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा जी, हमारे बलौदाबाजार के पूर्व विधायक जनकराम वर्मा जी एवं विशेष रूप से रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बड़े भाई उधोराम वर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, एवं विश्वास दिलाता हूँ कि आपने मुझ पर विश्वास करके इतना बड़ा दायित्व मुझे सौंपा है उसका मैं पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा।

11 Mar 2021 05:00PM,
by: निखिल वाधवा