तिल्दा

Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा से चुने गए पार्षदों के दल ने नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक से लंबे समय से चल रहे पालिका में नियम विपरीत कार्यो की शिकायत की है। जिसके बाद संचालक ने आस्वासन देते हुए जल्द ही नगर पालिका प्रभारी सीएमओ तिल्दा नेवरा गोवर्धन दास डहरीया के ऊपर कार्यवाही व पालिका में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप नही करने की बात कही। भाजपा पार्षद दल ने कहा की यदि सीएमओ पर कार्यवाही व पालिका अध्यक्ष के भाई व पति द्वारा नियमविरुद्ध पालिका कार्यो में दखल बन्द नही हुआ तो जनप्रतिनिधियों ने अपने पत्र के माध्यम से जनता के साथ नगरी प्रशासन मंत्री के निवास पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि तिल्दा नेवरा पालिका लगातार विवादों से घिरी रहती है। ऐसे में एक बार फिर इस तरह पालिकाध्यक्ष के पद पर उनके भाई और पति द्वारा हस्तक्षेप किये जाने से नगरवासियों में रोष व्याप्त है।

03 Dec 2020 08:29AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों के सम्मान सहित अनेक विकास कार्यों की शुरुआत की गई जिसमें उचित मूल्य की दुकान तथा बोर खनन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गींडलानी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राम गिंडलानी ने मितानिनों का सम्मान करते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने वाली सरकार है।गांव में मितानिन लोगों के इलाज हेतु हमेशा तैयार रहती है जिससे लोगों का स्वास्थ हमेशा ठीक रह सके। इस अवसर पर सरपंच गुलाब यदु जनपद सदस्य संतोषी वर्मा उपसरपंच द्रोपती वैष्णव पंचायत सचिव संजय टीकरिया भूषण वर्मा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे

24 Nov 2020 10:58AM,
by: निखिल वाधवा