भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल विश्व के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आगे कहा, "जब वह पूरी लय में हों तो लोग पैसे खर्च कर उन्हें बल्लेबाज़ी करते देखना पसंद करेंगे। वह मुझे विराट कोहली की याद दिलाते हैं।"
10 Apr 2022 10:22AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार के बाद कप्तान रविंद्र जडेजा ने कहा है, "हम सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। हमें अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।" जडेजा ने कहा, "हम दोनों विभागों (बल्लेबाज़ी व गेंदबाज़ी) में बेहतर करने की कोशिश करेंगे और हमें साथ मिलकर वापसी की कोशिश करनी होगी।"
10 Apr 2022 09:00AM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर कोई आईपीएल मैच जिताने वाले 10वें क्रिकेटर बने हैं। रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सौरभ तिवारी, ड्वेन ब्रावो, एम.एस. धोनी, मिचल सैंटनर, निकोलस पूरन, रविंद्र जडेजा और श्रीकर भरत ऐसा करने वाले अन्य 9 बल्लेबाज़ हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में ऐसा 3 बार किया है।
09 Apr 2022 01:25PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब किंग्स के ऑल-राउंडर लियम लिविंगस्टन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21-गेंद पर 50-रन बनाकर आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। लिविंगस्टन ने 27-गेंद पर 64-रन बनाए जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। केकेआर के पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14-गेंद पर अर्धशतक लगाकर इस सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा था।
09 Apr 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




