ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलिसा हीली ने पुरुष और महिला विश्व कप फाइनल का अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने महिला विश्व कप फाइनल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 170(138) रन बनाने के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऐडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 149(104) रन बनाए थे।
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
न्यूज़ीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 123-गेंद पर 140-रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने किसी खिलाड़ी द्वारा अपने जन्मदिन पर सर्वाधिक वनडे स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 24 अप्रैल 1998 को अपने जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134-रन बनाए थे। टॉम लैथम ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
03 Apr 2022 06:59AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले महिला विश्व कप फाइनल के लिए आईसीसी ने अंपायरों और मैच रेफरी के नाम की घोषणा की है। मैच में 4 महिला मैच ऑफिशियल्स होंगी जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा। लॉरेन एगनबैग (दक्षिण अफ्रीका) और किम कॉटन (न्यूज़ीलैंड) मैदानी अंपायर जबकि जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज़) टीवी अंपायर और जी.एस. लक्ष्मी (भारत) रेफरी होंगी।
02 Apr 2022 02:35PM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने फ्रैंचाइज़ी को लेकर कहा है कि सीएसके के लिए खेलना किसी पिकनिक जैसा लगता था। उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइज़ी अपने सभी खिलाड़ियों के परिवार की हर ज़रूरतों का पूरा ख्याल रखती है उनका पूरा खर्चा उठाती है। "दूसरी टीमें ऐसा नहीं करती हैं...बाकी जगह आपकी सैलरी कट जाती है।"
02 Apr 2022 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







