एलएसजी के खिलाफ सीएसके की हार के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ अजय जडेजा ने कहा कि, "सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा वहीं खड़े थे और एम.एस. धोनी पूरा गेम चलाते रहे।" उन्होंने कहा, "यह गलत था...मैंने जो आज देखा वह मुझे अच्छा नहीं लगा।" अजय ने आगे कहा कि इससे रविंद्र के आत्मविश्वास में कमी आएगी।
01 Apr 2022 07:23AM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट (171) लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। 38-वर्षीय ब्रावो ने गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दीपक हुड्डा का विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल की और इस मामले में उन्होंने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने ड्वेन ब्रावो
01 Apr 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 349-रन चेज़ करते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया और 3-मैच की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म और ओपनर इमाम-उल-हक ने शतक जड़े। पाकिस्तान का पिछला सबसे बड़ा वनडे रन चेज़ बांग्लादेश के खिलाफ 327-रन (2014) का था।
01 Apr 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
बेल्जियम के फुटबॉलर मिगेल वैन डैम का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी कियाना दोबलारे और एक बेटी छोड़ गए हैं। ल्यूकेमिया से पीड़ित डैम को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पत्नी कियाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह 'आखिर तक लड़े'। डैम को 2016 में ल्यूकेमिया का पता चला था।
30 Mar 2022 08:06AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









