खेल

Generic placeholder image

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतने वाली पारी खेलने के बाद, इस युवा खिलाड़ी ने गुरुवार को अबू धाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।
 उन्होंने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो केकेआर पहली फ्रेंचाइजी थी जिसमें मैं शामिल होना चाहता था क्योंकि  शुरुआत में सौरव गांगुली कप्तान थे । फ्रैंचाइज़ी द्वारा चुना गया इसलिए यह मेरे लिए एक स्वप्निल क्षण था। सभी ने बहुत स्वागत किया, मुझे ढेर सारे उपहार मिले। मैं दादा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक हैं और मैं उनमें से एक हूं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मेरी बल्लेबाजी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।"

24 Sep 2021 03:23PM,
by: Naveen kumar sahu