इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑफिशियल एंथम रिलीज कर दिया है। इस गाने को Live The Game नाम दिया गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है और अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी साझा किया है। इस एंथम सॉन्ग को भारत के संगीतकार अमित त्रिवेदी ने बनाया है। वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान समेत कई खिलाड़ियों का एनिमेटेड अवतार दिखाया गया है। गाने में युवा फैंस के साथ एनिमेशन का भी प्रयोग किया गया है।
24 Sep 2021 09:04AM,by: Naveen kumar sahu
पहले वनडे में भी हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कप्तान मिताली राज के 61 रनों बदौलत 225 रन का स्कोर बनाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 54 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार यानि 24 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने गुरुवार को कहा कि, 'मुझे लगता है वह अभी स्वस्थ नहीं हैं और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।'
23 Sep 2021 10:45AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई अपना पहला मुकाबला हार के आ रही है वही कोलकाता अपना पिछला मैच आसानी से जीत लिया था। आज के मैच में दोनों टीमों के संभावित 11 खिलाडी ये हो सकते है -
कोलकाता नाइटराइडर्स:
23 Sep 2021 10:45AM, by: Naveen kumar sahu
जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स में BNP परिबास ओपन से हट गई हैं। इस महीने की शुरुआत में यूएस ओपन में हारने के बाद, उसने घोषणा की कि वह टेनिस से एक और अनिश्चितकालीन ब्रेक लेगी। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन साल के फाइनल मेजर के तीसरे दौर में गिर गईं और बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ब्रेक की जरूरत है। 23 वर्षीय जापानी खिलाड़ी ने 2018 में इंडियन वेल्स में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता था। नाओमी ओसाका अगले महीने के इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से हटी
23 Sep 2021 09:02AM,by: Naveen kumar sahu
मंगलवार को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स के नाबाद 93 और एलिसा हीली के 77 बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मेग लैनिंग के नाबाद 53 रनो की बदौलत भारत को नौ विकेट से हराकर महिला वनडे में लगातार 25वीं जीत दर्ज की।
21 Sep 2021 08:35AM, by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





