खेल

Generic placeholder image

आंकड़े की बात करें तो मुंबई इंडियन की टीम  एमएस धोनी के सुपर किंग्स पर भारी दिखती है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें से चेन्नई ने 12 और मुंबई ने 19 मैच जीते हैं। इसके अलावा दोनों टीमें चैंपियंस लीग टी-20 में भी आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें से एक बार चेन्नई और एक बार मुंबई ने जीत हासिल किया है। यूएई में दोनों टीमें तीन बार भिड़ चुकी हैं। दो में चेन्नई और एक में एक में मुंबई टीम ने जीत हासिल की। 2014 सीजन में दोनों टीमें दुबई में ही आमने-सामने आई थी। तब चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में भी दोनों टीमें दो बार भिड़ीं। एक मैच चेन्नई और एक मैच मुंबई ने जीता।

19 Sep 2021 09:29AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

आईपीएल-14 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। तब तक 29 मैच खेले गए थे। सीजन के 31 मैच बचे हैं जो 27 दिनों में खेले जाएंगे।ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे। इस सीजन के 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि आठ अबु धाबी में आयोजित किए जाएंगे। देखे शेड्यूल....

18 Sep 2021 02:50PM,
by: Naveen kumar sahu