भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और एकदिवसीय फॉर्मेट खेलने वाले राजस्थान के पंकज सिंह ने संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को संन्यास पत्र जारी करते हुए लिखा कि आज का दिन मेरे लिए मुश्किल भरा है। लेकिन यह दिन मेरे लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त करने का भी है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, भारतीय क्रिकेट टीम, आईपीएल और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ पॉन्डिचेरी के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इसलिए मैं आज आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूँ।
11 Jul 2021 04:59AM,by: Vikash Kumar
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 18 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय महिला फील्डर हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर एमी जोन्स का शानदार कैच पकड़ कर सबका दिल जीत लिया। इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर एमी जोन्स ने शिखा पांडे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया।
10 Jul 2021 10:56AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान को इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम के सामने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बुरी तरह से भड़क गए हैं. शोएभ अख्तर ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान में अब लोगों को क्रिकेट देखना बंद कर देना चाहिए.
09 Jul 2021 07:11AM,by: Vikash Kumar
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को सीईओ मनु साहनी पर बड़ी कार्रवाई की। आईसीसी ने साहनी को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कहा है। साहनी के हटने के बाद जियोफ अलार्डिस आईसीसी के सीईओ का पद संभालेंगे। आईसीसी ने बयान में कहा, 'मुख्य कार्यकारी मनु साहनी तुरंत प्रभाव से संगठन छोड़ रहे हैं। ज्योफ अलार्डिस कार्यकारी सीईओ का काम पूर्ववत संभालते रहेंगे।' साहनी को अपने साथियों के साथ सख्त व्यवहार के कारण मार्च में जांच लंबित रहने तक अवकाश पर भेज दिया गया था। साहनी ने विश्व संस्था की उनके खिलाफ जांच को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया था।
09 Jul 2021 03:25AM,by: Vikash Kumar
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ शुरू हो रही है. कुछ ही देर में इस सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हारिस सोहेल पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण तीन मैचों की इस वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं.
08 Jul 2021 01:24PM,by: Vikash Kumar
दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक क्रिकेट को अलविदा कहे बिना ही नई भूमिका में नज़र आ रहे हैं. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के जरिए दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा है. कमेंट्री को हालांकि क्रिकेटर्स के लिए संन्यास के बाद के विकल्प के रूप में देखा जाता है. लेकिन दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह इस धारणा को बदलना चाहते थे. दिनेश कार्तिक ने बताया संन्यास के बिना ही क्यों बने कमेंटेटर
08 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



