खेल

Generic placeholder image

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए एक और कमाल कर दिया है। अनुभवी स्पिनर ने इंग्लिश काउंटी में समरसेट के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवल में केवल 15 ही ओवर में 27 रन देकर छह विकेट चटका डाले। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए अश्विन ने काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने का फैसला लिया और इस प्रदर्शन ने अंग्रेजो के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने हालांकि समरसेट ने बुधवार को लंच के समय तक 13 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट अपने नाम कर लिए थे और लंच के बाद उन्होंने एक और विकेट झटक कर अपने छह विकेट पूरे कर लिए।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

भारत के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों को दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने फटकार लगाई है. मुरलीधरन ने दावा किया है कि श्रीलंका क्रिकेट के अनुबंध के मुद्दे पर कुछ सीनियर खिलाड़ी जूनियरों पर दबाव बना रहे हैं. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुसल परेरा जैसे सीनियर खिलाडियों के साथ टीम के कई दूसरे खिलाड़ी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के साथ लंबे समय तक चले आ रहे विवाद में शामिल हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने वेतन विवाद के कारण बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने हालांकि बाद में दौरे के अनुबंध पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी थी.

14 Jul 2021 05:04AM,
by: Vikash Kumar