जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दुर्लभ वन्य जीव मालाबार जायंट स्क्विरल (गिलहरी) का शिकार करने वाले एक आरोपी को वन विभाग की टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की खास बात यह रही कि आरोपी ने शिकार का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था, जो उसके लिए ही सबूत बन गया। बीजापुर: दुर्लभ गिलहरी का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
09 Apr 2026 05:53AM,by: Mahak Qureshi
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कपड़ों के ब्रांड 'LIBAS' के संस्थापक और मालिक, फैशन डिज़ाइनर रियाज़ गांगजी के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है, और मुंबई पुलिस को उन्हें कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। यह आदेश एक अवमानना याचिका के संबंध में आया है, जो लुधियाना स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े कथित 5 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक के मामले से संबंधित है। फैशन डिजाइनर रियाज गंजी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
09 Apr 2026 01:40AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में EOW ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में 9वां पूरक चालान पेश किया है। करीब 1500 पन्नों के इस चालान में सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेन्द्र डडसेना की भूमिकाओं को विस्तार से बताया गया है। जांच के अनुसार, अब तक कुल 51 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सौम्या चौरसिया पर पद का दुरुपयोग कर शराब सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है, जबकि केके श्रीवास्तव पर अवैध धन के लेन-देन और प्रबंधन में शामिल होने की बात सामने आई है। EOW/ACB की जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।
08 Apr 2026 04:10PM,by: Mahak Qureshi
अंबिकापुर में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें, कॉपियाँ और यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने सख्त कदम उठाए हैं। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के प्रमुख निजी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और प्रबंधन प्रतिनिधि शामिल हुए। जांच के दौरान सामने आया कि कई विद्यालय अभिभावकों को तय दुकानों से ही रेफरल और पूरक पुस्तकें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे थे, जिससे निजी प्रकाशकों और दुकानदारों के साथ मिलकर अधिक मुनाफा कमाया जा रहा था। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों की कीमतें एनसीईआरटी की तुलना में कई गुना अधिक पाई गईं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए ऐसी प्रथाओं पर रोक लगाने और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
08 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम को निलंबित कर दिया है। उन पर नर्सिंग कॉलेजों को नियमों के विरुद्ध मान्यता देने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर यूनियन अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने निरीक्षण समिति से जुड़े अधिकारियों को भी तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। रायपुर: नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम निलंबित
08 Apr 2026 01:59PM,by: Mahak Qureshi
नौकरी लगाने और फर्जी मेडिकल डिग्री बनाने के नाम पर अंतरराज्यीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। अब तक इस मामले में कुल 06 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील प्रताप, निवासी नई दिल्ली, को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 01 मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का झांसा देकर कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। रायपुर: फर्जी डिग्री और नौकरी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
08 Apr 2026 01:21PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









