टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभाग का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। बैठक में डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिलना सुनिश्चित किया जाए। सिंहदेव ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होने अगले वित्तीय वर्ष के बजट के लिए भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी पिल्ले, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड़ सहित,संचालक नेशनल स्वास्थ्य मिशन डाॅ प्रियंका शुक्ला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

10 Nov 2020 05:34PM,
by: Thaneshwar sahu