रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए किसानों की पंजीयन अवधि में एक सप्ताह की बढ़ोतरी कर दी है। अब 17 नवंबर तक किसानों का पंजीयन होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री बघेल से सांसद छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, लखेश्वर बघेल, उत्तरी जांगड़े, प्रकाश नायक, भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, कुंवर सिंह निषाद, विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अलावा जगदीश, चंद्रशेखर शुक्ला, गणपत जांगड़े, अरुण भद्रा ने मुलाकात कर किसानों की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए अवधि बढ़ाने की मांग की थी। जनप्रतिनिधियों ने पंजीयन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिनका समाधान शीघ्रता से करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। बघेल ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की अड़चन का सामना न करना पड़े, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। जनप्रतिनिधियों ने मरवाही उप चुनाव में बड़े बहुमत से जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई भी दी।
10 Nov 2020 04:19PM,by: Thaneshwar sahu
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 131 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन ने 102 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर है। बीजेपी फिलहाल 77 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरजेडी दूसरी बड़ी पार्टी है। आरजेडी फिलहाल 65 सीटों पर आगे चल रही है।
10 Nov 2020 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की नगपुरा बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार किसान संगठनों के 26-27 नवंबर के दिल्ली चलो आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के किसान कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में राजभवन को घेरेंगे,
10 Nov 2020 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
बिहार विधानसभा चुनाव में जारी वोटों की गिनती के बीच अबतक आए रुझानों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि करीब 10 से 12 सीटों पर महज 500 से 1000 वोटों का अंतर होने की वजह से दोनों खेमे में हलचल है। महागठबंधन खेमा अभी भी जीत को लेकर आशान्वित हैं। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। साथ ही बीजेपी बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सीएम आवास पहुंचे हैं। सभी नेताओं के बीच परिणाम के रुझान को लेकर चर्चा हो रही है। आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
10 Nov 2020 03:27PM,by: Thaneshwar sahu
बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है इसी बीच चुनाव आयोग ने भी अपने रुझान जारी किए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 6, आरजेडी ने 2, जदयू ने 2, कांग्रेस ने 1, विकासशील इंसान पार्टी ने 2, AIMIM ने 1 सीट पर जीत दर्ज़ की है. वहीं 123 सीटों पर एनडीए जबकि 112 सीटों पर महागठबंधन आगे है. 5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर बसपा, 2 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं.
10 Nov 2020 02:58PM,by: Thaneshwar sahu
7 नवंबर को दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और एजेंसी के अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धन के दुरुपयोग के लिए एक प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया, जब सिरसा महासचिव थे। अदालत ने कहा कि सिरसा और डीएसजीएमसी के अन्य सदस्यों के खिलाफ लगाए गए आरोप "प्रकृति में गंभीर" हैं।
10 Nov 2020 02:35PM,by: Ashna Ali
रायपुर : मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के.के. ध्रुव के प्रचंड मतों से जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही की जनता का आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने मुहर लगा दिया है। जनता ने अवसरवादी और छलप्रपंच कर बनाये गये भाजपा, छजका गठबंधन को भी नकार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता के भावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की, बिजली उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर पालिका में परिवर्तित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान कर्ज मुक्त हुए, किसानों को धान की कीमत 2500 रू. क्विंटल मिला, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से बाहर निकालना, आदिवासियों से छीनी गई जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा किया गया, 14580 शिक्षकों की भर्ती, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से जल संवर्धन और हर्बल खेती को बढ़ावा, शिक्षाकर्मियों का संविलियन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, सहित अनेक जनकल्याणकारी जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के जन-जन को मिल रहा है। मरवाही की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जो छत्तीसगढ़ को विकास की ओर अग्रसर कर रही उस पर विश्वास जताया है।
10 Nov 2020 01:34PM,by: Thaneshwar sahu
भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण की तरहा मरवाही पर दिलाई जीत । जिस तरह महाभारत में अर्जून का सारथी बन पांडवो को महाभारत में जीत दिलाई उसी तरह भूपेश बघेल ने मरवाही चुनाव में काग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. के.के ध्रुव को जयसिंह अग्रवाल के द्वारा जीत का सहेरा पहनाया गया। श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आए मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल
10 Nov 2020 12:56PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








