रायपुर : मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
10 Nov 2020 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में स्वामी आत्मानंद पुष्पवाटिका सौंदर्यीकरण कार्य, स्वामी आत्मानंद चौक के जीर्णाेद्धार कार्य तथा जीर्णाेद्धार के बाद वहां के एसडीएम और तहसील कार्यालय का लोकार्पण तथा नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने पाटन में स्वर्गीय सुखचैन लाल भाले की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
10 Nov 2020 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की विशेष पहल पर आरंग विकासखंड के विभिन्न गांवो में विकास कार्यो के लिए 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इनमें समुदायिक भवन निर्माण, शेड एवं आहाता निर्माण, रंगमंच और अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित अनेक विकास कार्याें के लिए स्वीकृति मिली है। क्षेत्रवासियों ने इन कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक और केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।
10 Nov 2020 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




