टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : कांकेर जिले में 64 उचित मूल्य दुकान सह खाद्य गोदाम भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है । इसके लिए मनरेगा के तहत 06 करोड़ 47 लाखरूपये की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक भवन 10 लाख 11 हजार रूपये की लागत से निर्मित किये जाएंगे। जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत मनकेसरी, कोकानपुर, कोड़ेजुंगा, डोमाहर्रा, बेवरती, माहुद, आंवरी, मरकाटोला, कोटेला, चारामा, गितपहर, डोड़कावाही, चोरिया, साल्हे, तरांदूल, भोड़िया, भैंसाकन्हार ‘क’, चौगेल, मुंगवाल, परवी, भीरागांव, भैसाकन्हार ‘डू’, डोंगरगांव, कुडाल, दाबकट्टा, भीरावाही, पेडावारी, लोहत्तर, खुटगांव, गांडपाल, कोंडरूंज, सुखई, परभेली, ओटेकसा, एडानार, ताड़ोकी, तालाबेड़ा, भैंसासुर, मायापुर, बेलगाल, रेंगावाही, कदाड़ी, पी.व्ही. 33 उदयपुर, लक्ष्मीपुर, उलिया, देवपुर, द्वारिकापुरी, ढोरकट्टा, रामकुष्णपुर, जनकपुर, शंकरनगर, इरपानार, आकमेटा, कौड़ोसाल्हेभाट, उदनपुर, पोरोण्डी, कड़मे, केसेकोड़ी, पानीडोबीर, घोड़ागांव, कोयलीबेड़ा, आलपरस, सितरम और बदरंगी में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन का निर्माण किया जाएगा

12 Nov 2020 05:30AM,
by: Thaneshwar sahu