टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए इस दीवाली कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील भी की है।

12 Nov 2020 05:07AM,
by: Thaneshwar sahu