टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर: प्रदेश भर में कोरोना का कहर जारी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से इस आंकड़ों में थोड़ी गिरावट तो दर्ज की गई है। बावजूद इसके सभी जिलों में सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा भी कोरोनावायरस के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। इसी कड़ी में दीवाली पर्व ले चलते बैंकों में भीड़ अधिक हो गई है। इस पर बैंक प्रबंधन द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को मांस एवं आवश्यक दूरी में रहने के निर्देश दे रहे हैं। इससे बैंकों मे नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था से बेशक कोरोना से लड़ने में हमारी भूमिका अहम रहेगी। कोरोना गाईडलाइन का पालन कर नियमानुसार बैंको में कार्य

12 Nov 2020 01:56AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर:राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सालय रायपुर के डॉक्टरों द्वारा बनाये गये म्यूजिकल वीडियो का विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर सिकल सेल संस्थान के महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग डॉ. अरविंद नेरल उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे लोग ईश्वर स्वरूप मानते हैं। कोरोनाकाल में डॉक्टरों ने जिस समर्पण भाव से कार्य किया और उन्होंने कई कोरोना मरीजों की जान बचाई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो म्यूजिकल वीडियो बनाई है, उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस वीडियो के माध्यम से समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। चिकित्सकों द्वारा अपने व्यस्तम जीवन के बीच समय निकालकर बनाया गया यह वीडियो उनके रचनात्मकता को दर्शाता है।

11 Nov 2020 06:18PM,
by: Thaneshwar sahu