रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि रूस ने 'सरमात' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा, "यह अनूठा हथियार हमारे सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमता को मज़बूत करेगा, बाहरी खतरों से सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और हमारे देश को धमकाने की कोशिश करने वालों को दो बार सोचने पर मजबूर करेगा।" रूस ने किया 'सरमात' मिसाइल का परिक्षण
21 Apr 2022 09:26AM,by: Naveen kumar sahu
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद (गुजरात) पहुंचे जहां राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री जॉनसन अहमदाबाद के बाद दिल्ली जाएंगे। भारत में यूके के उच्चायोग के अनुसार, जॉनसन का दौरा आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी को लेकर सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा। यूके के पीएम पहुंचे भारत, गुजरात में हुआ स्वागत
21 Apr 2022 06:07AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्वी नाइजीरिया के ताराबा प्रांत में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि यह घटना ताराबा के इरावे शहर में स्थित एक भीड़-भाड़ वाले रेस्तरां में हुई। प्रवक्ता ने कहा, "यह एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण के कारण होने का संदेह है, जिसमें विस्फोट हो गया।"
21 Apr 2022 12:21AM,by: Babuaa Desk
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं जिससे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भीड़ के हिंसक होने और उन पर पथराव करने के बाद प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
20 Apr 2022 09:28AM,by: Naveen kumar sahu
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तारीफ करते हुए कहा कि, "मैं जयशंकर का बहुत सम्मान करता हूं। वह एक मंझे हुए कूटनीतिज्ञ और सच्चे देशभक्त हैं। जयशंकर ने कहा था 'हम अपने देश के लिए फैसला भारत की सुरक्षा की ज़रूरतों के आधार पर लेंगे।"
20 Apr 2022 04:31AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


