देश में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09% पहुंच गई, जो पिछले दो वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में यह दर 5.54% थी। महंगाई दर पहली बार अक्टूबर 2024 के बाद RBI की 6% की ऊपरी सीमा को पार कर गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94% हो गई। इस दौरान प्याज की कीमतों में 116.22%, लहसुन में 60.74% और अदरक में 48.32% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 6.63%, जबकि शहरी क्षेत्रों में 5.41% रही। दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई
12 Nov 2026 05:12PM,by: Babuaa Desk
भारत और कनाडा ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। यह चर्चा वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के बीच हुई, जो एक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हुई उच्चस्तरीय बैठक
12 Nov 2026 06:06AM,by: Babuaa Desk
भारतीय मूल की नित्या रमन ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर की मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई और भारतीय-अमेरिकी मेयर बन गई हैं। नतीजों में 45 वर्षीय डेमोक्रेट नेता ने मौजूदा मेयर करेन बास को हराकर 52 प्रतिशत वोट हासिल किए। केरल में जन्मी नित्या रमन बनीं लॉस एंजिलिस की मेयर, रचा इतिहास
07 Nov 2026 01:39AM,by: Babuaa Desk
पाकिस्तान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को देश आने के लिए वीजा देने पर विचार करने की बात कही है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि मान के दौरे पर वीजा जारी किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए भारत सरकार की अनुमति जरूरी होगी। मान को 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला है। उन्होंने सम्मेलन में जाने की इच्छा जताई है। भगवंत मान को पाकिस्तान का न्योता, वीजा देने पर विचार करेगा पाक
07 Nov 2026 01:38AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित उद्देश्यों को हासिल किया गया। इसके साथ ही मिसाइल को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है। स्वदेशी मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण, भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी
06 Nov 2026 01:44AM,by: Babuaa Desk
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मदीना क्षेत्र की ओर दागी गई हूती विद्रोहियों की बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराने का दावा किया। इससे कुछ मिनट पहले यानबू और शरूराह में नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी थी। बाद में दोनों क्षेत्रों में खतरा टलने की घोषणा कर दी गई। घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। सऊदी गठबंधन ने मिसाइल का निशाना मदीना बताया, जबकि हूती विद्रोहियों ने पवित्र शहर को निशाना बनाने के आरोपों को खारिज किया। यानबू सऊदी अरब की प्रमुख तेल निर्यात पाइपलाइन का अहम केंद्र है, जिससे इस घटनाक्रम ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सऊदी अरब : मदीना की ओर दागी गई हूती मिसाइल को मार गिराया
05 Nov 2026 04:56PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








