भारत ने मृत्युदंड पर वैश्विक रोक लगाने की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। भारत ने कहा कि हर देश को अपनी संप्रभुता के तहत अपनी आपराधिक न्याय व्यवस्था और कानून तय करने का अधिकार है। भारत ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में मृत्युदंड केवल 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (Rarest of Rare) मामलों में दिया जाता है। इसके लिए न्यायिक समीक्षा और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका सहित कई कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। भारत ने वैध न्यायिक फांसी को यातना या गैरकानूनी हत्या के समान बताने का भी विरोध किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत का रुख : मृत्युदंड पर रोक के प्रस्ताव का किया विरोध
14 Nov 2026 06:35PM,by: Babuaa Desk
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले SCO सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होंगे, पाकिस्तान ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। मई 2025 के सैन्य टकराव के बाद यह तीन साल से अधिक समय में पाकिस्तान की ओर से भारत की पहली कैबिनेट स्तर की यात्रा होगी। यह सम्मेलन पुराना किला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भारत-पाकिस्तान संबंधों में नई हलचल, तीन साल बाद पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा
14 Nov 2026 06:35PM,by: Babuaa Desk
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' (Senyar) बनने की आशंका के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। संभावित चक्रवाती गतिविधियों को देखते हुए संबंधित एजेंसियां मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान 'सेन्यार', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश अलर्ट पर
14 Nov 2026 01:37AM,by: Babuaa Desk
फिलीपींस की राजधानी मनीला में अगले सप्ताह क्वाड देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित होने की संभावना है। 17 नवंबर को प्रस्तावित इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे, जहां वे आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी क्वाड बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बैठक में आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा होने की संभावना है। सितंबर 2024 के बाद चारों देशों के नेताओं की यह पहली संभावित बैठक होगी। मोदी के फिलीपींस दौरे के दौरान संभावित क्वाड समिट, विदेश मंत्रालय ने नहीं की पुष्टि
13 Nov 2026 01:50AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








