युद्ध प्रभावित यूक्रेन की मांग के अनुसार उसके ऊपर नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया जाता है तो सभी अनाधिकृत विमानों द्वारा यूक्रेन के ऊपर उड़ान भरने पर रोक लग जाएगी। नाटो ने यूक्रेन की मांग अस्वीकार की है क्योंकि इसके मद्देनज़र नाटो पायलट्स को रूसी विमानों को मार गिराना पड़ेगा जिसके चलते रूस से सीधे सैन्य टकराव का जोखिम पैदा होगा।
07 Mar 2022 06:41AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अब तक 76 उड़ानों के माध्यम से 15,920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला है। उन्होंने बताया कि रोमानिया से 6,680 (31-फ्लाइट्स), पोलैंड से 2,822 (13-फ्लाइट्स), हंगरी से 5,300 (26-फ्लाइट्स) और स्लोवाकिया से 1,118 (6-फ्लाइट्स) छात्रों को निकाला गया है।
07 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीय विद्यार्थियों ने एक वीडियो में कहा है, "हम डरे हुए हैं, हमने बहुत इंतज़ार किया लेकिन अब और नहीं कर सकते। हम अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं और बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं।" विद्यार्थियों ने आगे कहा, "अगर हमें कुछ हो गया तो ऑपरेशन गंगा विफल साबित होगा। यह हमारा अंतिम वीडियो है।"
06 Mar 2022 08:01AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर कोई देश यूक्रेन के ऊपर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करेगा तो उसे रूस द्वारा सैन्य संघर्ष में शामिल माना जाएगा। उन्होंने कहा कि 'इसके न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे।' वहीं, उन्होंने रूस में मॉर्शल लॉ लगाने की योजना को लेकर अफवाहों को खारिज किया है।
06 Mar 2022 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
रूस ने बताया है कि उसने अमेरिका की 2-बार की ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन ब्रिटनी ग्रिनर को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रूसी संघीय सीमा शुल्क के मुताबिक, फरवरी में अमेरिका से फ्लाइट से आईं ब्रिटनी के हैंड लगेज में निरीक्षण के दौरान वेप्स (एक प्रकार का ई-सिगरेट) और खास गंध वाले लिक्विड मिलने की पुष्टि हुई। रूस ने अमेरिकी ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन को किया गिरफ्तार
06 Mar 2022 05:58AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत बीते 7-दिन में रोमानिया और मोलडोवा से 6,222 भारतीयों को निकाला गया है। उन्होंने कहा, "छात्रों को बुखारेस्ट (बॉर्डर से 500-किलोमीटर) ले जाने के बजाय सीमा से 50-किलोमीटर दूर सुसेवा में उड़ानें संचालित करने के लिए नया हवाई अड्डा मिला है। अगले 2-दिन में 1,050 छात्रों को घर भेजा जाएगा।"
06 Mar 2022 01:33AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


