यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के खिलाफ लड़ाई के लिए 'इंटरनैशनल ब्रिग्रेड ऑफ दी टेरिटोरियल डिफेंस फोर्सेज़' का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि रूस के खिलाफ उनकी सेना की लड़ाई में जो विदेशी शामिल होगा, उसे वीज़ा की कोई ज़रूरत नहीं होगी। यह नीति रूसी नागरिकों के लिए नहीं है जिन्हें 'आक्रामक देश के नागरिक' बताया गया है।
02 Mar 2022 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्विट्ज़रलैंड ने 207 साल बाद तटस्थ रहने की अपनी नीति को तोड़ दिया है। स्विट्ज़रलैंड अब रूस पर वे प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत हो गया है जो यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ लगाए हैं और इसके तहत कुछ रूसी लोगों व कंपनियों की परिसंपत्तियां फ्रीज़ की जाएंगी।
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, "रूस के खिलाफ 'इन्फॉर्मेशन अटैक' को रोकने के लिए (यूक्रेन की) राजधानी कीव में एसबीयू (यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस) और पीएसओ (साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस यूनिट) सेंटर पर उच्च दक्षता वाले हथियारों से हमला किया जाएगा।" उन्होंने बताया, "हम इन ठिकानों के आसपास रह रहे लोगों से अपना घर छोड़ने का आग्रह करते हैं।"
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अगले तीन दिनों में भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 26-उड़ानें संचालित होंगी। उन्होंने आगे बताया कि बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के अलावा पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के एयरपोर्ट्स का भी उपयोग निकासी उड़ानों के संचालन के लिए किया जाएगा।
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और आज एक घटना भी हो गई। अमेरिका और नाटो यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं। हम यूक्रेन को दवाएं भेज रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं: धर्मेंद्र प्रधान
01 Mar 2022 04:05PM,by: Naveen kumar sahu
जनरल मोटर्स और हार्ले-डेविडसन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध और परिणामी आर्थिक प्रतिबंधों के बीच रूस के लिए अपने शिपमेंट को रोक दिया है। जीएम ने "कई बाहरी कारकों का हवाला दिया, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे और कंपनी के नियंत्रण से परे अन्य मामले शामिल हैं"। हार्ले-डेविडसन पिछले साल 31% मोटरसाइकिल बिक्री के लिए यूरोप और मध्य पूर्व पर निर्भर थी।
01 Mar 2022 01:09PM,by: Babuaa Desk
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच फेसबुक और ट्विटर ने यूक्रेन के खिलाफ शेयर हो रहे फर्जी दावे को डिलीट किया है। फेसबुक के मुताबिक इन अकाउंट्स से यूक्रेन पर रूस के युद्ध को लेकर फर्जी खबरें और दुष्प्रचार किया जा रहा था। जिन अकाउंट को डिलीट किया गया है उनमें से एक रूस से जुड़ा था जबकि दूसरे का संबंध एक बेलारूसी हैकर ग्रुप से था। फेसबुक-ट्विटर ने डिलीट किए यूक्रेन विरोधी पोस्ट
01 Mar 2022 11:58AM,by: Naveen kumar sahu
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बीच तुर्की रूस या यूक्रेन के साथ अपने संबंधों को नहीं छोड़ सकता। तुर्की यूक्रेन और रूस दोनों के साथ समुद्री सीमा साझा करता है। तुर्की ने रूस के आक्रमण को "युद्ध" कहा था, जिससे उसे एक अंतरराष्ट्रीय संधि के कुछ हिस्सों को लागू करने की अनुमति मिली, जो तुर्की जलडमरूमध्य से कुछ रूसी जहाजों के मार्ग को सीमित कर देगा।
01 Mar 2022 09:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

