यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने कहा कि उन्होंने Google, YouTube, मेटा और नेटफ्लिक्स जैसी तकनीकी कंपनियों से रूस को अपनी सेवाओं की आपूर्ति बंद करने के लिए कहा है। उन्होंने मेटा से रूसी नागरिकों के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम को ब्लॉक करने का आह्वान किया और कहा, "हमारा लक्ष्य रूसियों के लिए सूचना के स्रोतों को ब्लॉक करना नहीं है, बल्कि युवाओं, सक्रिय और स्मार्ट लोगों को शामिल करना है।"
26 Feb 2022 02:25PM,by: Babuaa Desk
एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन में एक बंकर में फंसी दो भारतीय महिला छात्रों को कथित तौर पर दिखाया गया है। बेंगलुरु के मेघना नाम के एक छात्रा ने दावा किया कि छात्र भोजन, पानी और उचित वेंटिलेशन के बिना 24 घंटे से अधिक समय से बंकर में फंसे हुए हैं, और भारत सरकार से जल्द से जल्द मदद भेजने का आग्रह किया।
26 Feb 2022 09:32AM,by: Babuaa Desk
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि राजधानी कीव में रूस के जारी हमले के बीच इसकी निंदा करने वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा 'अभूतपूर्व' संख्या में सपोर्ट किया गया है। ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, "इससे साबित होता है कि दुनिया हमारे साथ है, सच्चाई हमारे साथ है, जीत हमारी होगी!"
26 Feb 2022 09:32AM,by: Naveen kumar sahu
यूएनएससी में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग से परहेज़ करने का कारण बताते हुए भारत ने कहा है, "समकालीन वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर अंतर्राष्ट्रीय कानून, राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बनाई गई है।" भारत ने कहा, "सभी सदस्य देशों को इन सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए। संवाद ही मतभेदों को सुलझाने का एकमात्र तरीका है।"
26 Feb 2022 08:34AM,by: Naveen kumar sahu
दुनिया की सबसे भयानक परमाणु त्रासदी (1986) का स्थल चर्नोबिल, यूक्रेन में राजधानी कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह आक्रमणकारी सैन्य बलों के लिए शहर में घुसने का रास्ता हो सकता है। यूके में यूक्रेनी राजदूत वेडीम प्रिसटायको के मुताबिक, चर्नोबिल पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है और तभी इस पर हमला किया गया।
26 Feb 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी सेना को कीव की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन की सांसद कीरा रुडिक ने बंदूक उठा ली है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "मैंने कलाशनिकोव चलाना सीख लिया है और हथियार उठाने के लिए तैयार हूं। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी दिन आएगा। हमारी महिलाएं देश को बचाने के लिए पुरुषों की तरह ही आगे आएंगी।"
26 Feb 2022 05:50AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



