अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े शहर ब्रिस्बेन सहित क्वींसलैंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में तीन दिवसीय तालाबंदी लागू की है, जो शनिवार से शुरू हुआ । आप को बता दे की 15% से कम ऑस्ट्रेलियाई लोगों को वायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। क्वींसलैंड के अधिकारियों ने बताया की पाए गए संक्रमणीत हाई स्कूल के एक छात्र है।
01 Aug 2021 06:14AM,by: Babuaa Desk
पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर घिरे पाकिस्तान ने इस बार अपने सदाबहार दोस्त चीन के साथ बैठक के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का शनिवार को संकल्प लिया। साथ ही पाकिस्तान में चीन के नौ इंजीनियरों की आतकंवादी हमले में मौत की घटना की संयुक्त जांच कराने तथा कश्मीर मुद्दा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
25 Jul 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव के डूबने की खबर है। इस नाव में 45 लोग सवार थे, सभी लापता हैं। तुर्की नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट्स ने नाव और लापता हुए लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि नाव में सवार होने वाले सभी लोग प्रवासी थे। मंत्रालय का कहना है कि उसे गुरुवार शाम को यह जानकारी मिली थी कि एक नाव डूब रही है। यह हादसा तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में हुआ है। तुर्की : प्रवासियों को लेकर जा रही नाव डूबी, लोग की तलाश जारी
23 Jul 2021 11:44AM,by: Vikash Kumar
चीन में बाढ़ का कहर जारी है। हेनान प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश से कई लोगों की मौत हो गई है। इस बारिश और बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच हेनान के झेंग्झौ शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि शहर में पानी भरा हुआ है जिसमें कारें तैर रही हैं।
22 Jul 2021 12:24PM,by: Vikash Kumar
बड़े स्तर पर हैकिंग और जासूसी के आरोप लगने के बाद पेगासस स्पायवेयर एक बार फिर विवादों में है. इस बीच फ्रांस ने पेगासस स्पायवेयर हैंकिंग केस पर जांच के लिए कमिटी बना दी है. दरअसल, फ्रांस की संस्था Forbidden Stories और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मिलकर खुलासा किया है कि इजरायली कंपनी NSO के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारें पत्रकारों, कानूनविदों, नेताओं और यहां तक कि नेताओं के रिश्तेदारों की जासूसी करा रही हैं. इस जांच को 'पेगासस प्रोजेक्ट' नाम दिया गया है. निगरानी वाली लिस्ट में 50 हजार लोगों के नाम हैं. जो पहली लिस्ट पत्रकारों की निकली है जिसमें 40 भारतीय नाम हैं. फ्रांस ने शुरू की पेगासस जासूसी मामले की जांच
21 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
भारत ने रविवार को नेपाल सरकार को 150 से ज्यादा आईसीयू बिस्तर सौंपे। भारत का यह कदम कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी मुल्क के साथ एकजुटता और निकट सहयोग दर्शाने वाला है। महामारी की शुरुआत के बाद से भारत ने नेपाल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, आरटी-पीसीआर परीक्षण, वेंटिलेटर की आपूर्ति के माध्यम से लगभग 65 लाख अमेरिकी डालर की सहायता प्रदान की है।
19 Jul 2021 01:37AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में जारी खून संघर्ष के बीच एक भारतीय पत्रकार की हत्या कर दी गई है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को सूचना दी कि कंधार में गुरुवार को भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई। वह कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां के हालातों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। इससे पहले 13 जुलाई को भी भी दानिश पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।
16 Jul 2021 09:42AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बस में बम धमाके में दस लोगों की मौत हो गई है। बस में चीनी नागरिक सवार थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें चार चीनी इंजीनियर समेत 10 लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है। बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
14 Jul 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



