मेघालय में राजनीतिक दल-बदल के कुछ दिनों बाद पॉल लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर ने शिलांग स्थित लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और दोनों उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग तथा स्नियावभालांग धर मौजूद रहे। मेघालय में पॉल लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
03 Nov 2026 02:07AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ फर्जी स्टिंग वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के मुताबिक, वीडियो अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर ले जाया गया था। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी रितेश पांडे ने बताया कि उसने अपने सहयोगी विनोद शर्मा के साथ दिल्ली के करोल बाग से फोन खरीदा था और बाद में कुशक रोड स्थित कुमारस्वामी के आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंपा था। इस मामले में विनोद शर्मा और प्रज्वल प्रसाद फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सिद्धारमैया के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों वाला वायरल वीडियो फर्जी और मनगढ़ंत था। इस खुलासे के बाद कर्नाटक की राजनीति में विवाद गहरा गया है। कर्नाटक : सिद्धारमैया के खिलाफ फर्जी स्टिंग वीडियो की जांच में कुमारस्वामी का नाम आया सामने
02 Nov 2026 01:45AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'चलो दिल्ली' रैली के दौरान राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से पहले विरोध और फिर कनॉट प्लेस में खरीदारी करने की अपील बेअसर रही। रविवार और सुरक्षा कारणों से कनॉट प्लेस का बाजार बंद रहा। रैली में शामिल कई कार्यकर्ता खरीदारी के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें बाजार में प्रवेश नहीं मिला। व्यापारियों के मुताबिक, रविवार को बाजार साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहता है। वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली के बाजारों के साप्ताहिक बंद रहने की जानकारी तक नहीं है। राहुल गांधी की 'पहले विरोध, फिर शॉपिंग' अपील बेअसर, कनॉट प्लेस के बाजार रहे बंद
01 Nov 2026 03:19PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









