उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 15 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और मतगणना आज शाम 5 बजे शुरू होने वाली है। तीन राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 8 उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के पास सात सदस्यों को बिना विरोध के भेजने के लिए पर्याप्त सदस्य हैं, लेकिन संजय सेठ की उम्मीदवारी से एक सीट के लिए करीबी मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।
27 Feb 2024 06:45AM,by: Babuaa Desk
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नूरी खान ने अपने सभी पार्टी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है. नूरी खान कांग्रेस के कई पदों पर रह चुकी हैं. वह पिछले 25 सालों से सीधे कांग्रेस से जुड़ी हुई थी. नूरी खान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रही थीं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र भेजकर नूरी खान इस्तीफा दे दिया है.
26 Feb 2024 02:02AM,by: Vinay Jha
दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की घोषणा के बाद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आ गया है. उन्होंने गठबंधन के एलान पर कहा, "कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन की आज कई राज्यों में घोषणा की गई है. दिल्ली में AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी." इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और आप कार्यकर्ता मिलकर बीजेपी को दिल्ली इस बार हराएंगे.
24 Feb 2024 09:37AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









