ज़रा हटके

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि न्यू लुक बायोफ्यूल्स जो की ग्राम फुलजार जिला राजनांदगांव में संचालित है जो की एथनॉल निर्माण का 170 केएल क्षमता का प्लांट है। उद्योग और शासकीय नियमों के अनुसार संचालित उद्योग को प्लांट संचालन से पूर्व पर्यावरण स्वीकृति (EC) जारी करने से पूर्व सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त के अनुसार जहरीली गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए (CO2) प्लांट स्थापित करना अनिवार्य है, जिस अनिवार्य शर्त का पालन प्लांट द्वारा नहीं किया गया है. उक्त एथनॉल प्लांट विगत 2 वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना CO2 प्लांट लगाये स्थानीय ग्राम वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हुए निरंतर संचालित है।

04 Aug 2026 12:36PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ा और नज़ीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। 72 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने साफ किया कि अधिवक्ताओं या गणमान्य व्यक्तियों के निधन पर शोकसभा आयोजित करना एक सम्मानजनक परंपरा है, लेकिन इसके नाम पर पूरे दिन के लिए अदालती कार्यवाही को स्थगित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि निर्बाध न्याय पाना संविधान के अनुच्छेद 14 (समता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता) के तहत हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। छ.ग हाईकोर्ट : न्यायिक व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

03 Aug 2026 06:29AM,
by: Babuaa Desk