छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के ज़रिए दिल्ली रेफर कर दिए गए हैं। एक दिन पहले हुई इस सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
30 Jul 2026 11:13AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसएसपी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। अपने-अपने क्षेत्रों में सूचीबद्ध बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने तथा काम में ढिलाई पाए जाने पर 2 थाना प्रभारियों (TI) पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही मामलों की विवेचना और ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में 2 हेड कांस्टेबलों की वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
30 Jul 2026 06:36AM,by: Babuaa Desk
बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह पिछले चार महीनों से रूस में रह रहा है, लेकिन इसके बावजूद बिहार पुलिस ने उस पर हाल ही में हुए नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन मामले में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है l सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की इस कथित कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं l
30 Jul 2026 12:50AM,by: Babuaa Desk
रायपुर भाड़ा नियंत्रक के समक्ष लंबित एक वाद में 25 सुनवाई तारीखों में 14 बार कार्यवाही स्थगित होने के मामले ने अब न्यायपालिका का ध्यान खींचा है। रायपुर निवासी सतपाल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बार-बार होने वाले स्थगन पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि इस तरह की स्थगितियों से न्याय के कार्यपालन में बाधा उत्पन्न होती है। न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि केवल अधिवक्ता संघ के शोक प्रस्ताव के आधार पर सभी मामलों की सुनवाई स्वतः स्थगित न की जाए। अदालत ने याचिकाकर्ता के लंबित वाद का तीन माह के भीतर निराकरण करने का भी आदेश दिया है।
29 Jul 2026 10:41AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








