कूनो नेशनल पार्क से बाहर मुरैना प्रादेशिक वन मंडल के पहाड़गढ़ क्षेत्र में एक 19 महीने का चीता शावक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता 'निर्वा' के इस शावक की असामान्य गतिविधियों को भांपकर मॉनिटरिंग टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे इलाज के लिए कूनो के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना ने 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत खुले जंगलों में घूम रहे इन जीवों की सुरक्षा और उनकी दीर्घकालिक उत्तरजीविता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कूनो नेशनल पार्क के बाहर चीता शावक घायल, खुले जंगल में सुरक्षा पर उठे सवाल
27 Oct 2026 01:29AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में हरियाणा पुलिस की हिरासत में लिए गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने मलकानगिरी थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान थाने के गेट में तोड़फोड़ की गई और सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। हरियाणा पुलिस की हिरासत के बाद युवक की संदिग्ध मौत, मलकानगिरी में बवाल
27 Oct 2026 01:29AM,by: Babuaa Desk
भारतीय सेना की आधिकारिक फैक्ट-चेकिंग विंग, 'इंडियन आर्मी फैक्ट चेक' ने सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। इन अकाउंट्स पर भारत-चीन सीमा के पास चीनी वाहनों के बारे में कथित तौर पर भ्रामक दावे फैलाए जा रहे थे। सिक्किम सीमा मामला : भारतीय सेना ने चीनी घुसपैठ की खबरों को नकारा
26 Oct 2026 12:50PM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2026 (धर्मांतरण-विरोधी कानून) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और ईसाई आदिवासी निकायों द्वारा दायर इस याचिका में तर्क दिया गया है कि यह नया कानून संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मिले मौलिक अधिकारों पर मनमाना प्रतिबंध लगाता है। छ.ग : धर्मांतरण कानून के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
26 Oct 2026 09:37AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (प्रदेश कार्यालय) में वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते हुए उन्होंने सख्त तेवर दिखाए हैं। बैठकों के दौरान मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के वाहनों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए और कार्यालय के भीतर से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा भी हटवा दी गई। रायपुर : शिकायतों और स्मृति ईरानी की सख्ती के बाद भाजपा खेमे में बढ़ी सुगबुगाहट
26 Oct 2026 08:37AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक 'फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी' (FNTA) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। नागालैंड विधानसभा द्वारा 3 सितंबर 2026 को सर्वसम्मति से पारित किए गए इस विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलना पूर्वी नागालैंड (Eastern Nagaland) के लोगों की लंबे समय से चली आ रही स्वायत्तता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभार जताया। नागालैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी विधेयक को दी मंजूरी
26 Oct 2026 01:24AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







